01 दिसंबर 2025 से 05 दिसंबर 2025 तक होने वाले 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा* में सम्मिलित होने हेतु, जोर शोर में गायत्री परिवार मुलताई एवं गायत्री महिला मंडल कामथ के भाई बहनों के द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक प्रभात फेरी निकलकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में इस पांच कुंडिया गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में सम्मिलित होने हेतु भाव भरा आमंत्रण दिया जा रहा है। जिसमें मेगा माइक के द्वारा गायत्री परिवार के भाई बहनों के द्वारा ,,घर घर अलख जगाएगे,हम बदलेंगे जमाना,जैसे प्रेरणाप्रद गीत संगीत एवं हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेंगा ,जैसे नारे लगाते हुए यज्ञ में शामिल होने हेतु घर घर आमंत्रण दिया जा रहा है।इस शक्ति सवर्धन राष्ट्र जागरण 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग सा वातावरण बने और पर्यावरण के संरक्षण सवर्धन एवं शुद्धिकरण,मानव में सद्बुद्धि,सद्विचारों की स्थापना और जन कल्याण की भावना से, वर्ष 2026 माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष,अखंड दीप की प्रज्वलन का शताब्दी वर्ष ,एवं परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी को 14 वर्ष की उम्र में हिमालय वासी दादा गुरुदेव जी के द्वारा दीपक की ज्योति से प्रकट होकर दिए दर्शन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह 5 कुंडी गायत्री महायज्ञ कामथ में सम्पन्न हो रहा है इस यज्ञ की सफलता के लिए गायत्री परिवार के यादोराव निंबालकर,नारायण देशमुख ने बताया कि कामथ एवं मुलताई के गायत्री परिवार के सुरेश माकोड़े, रामराव साहू,दीपक मोहबे,रेखा परिहार,पूर्णा बुवाडे, अनुसया उकंडे,मोहिनी सूर्यवंशी, जया साहू,सुरेखा साहू,कविता पवार,ग्यारशी साहू,,ज्योति बोड़खे,शर्मिला
माकोड़े,रंजना लोखंडे,करुणा मोहबे, सुमत्री साहू सहित अनेक गायत्री परिवार के भाई बहनों के द्वारा जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को यज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का लाभ प्राप्त हो सके इस महायज्ञ में 5कुंडिया यज्ञ में राष्ट्र में नव निर्माण एवं सुख शांति समृद्धि हेतु आहुतिया समर्पित की जाएगी एवं प्रतिदिन पुंसवन,अन्नप्राशन,विद्यारंभ जन्मदिवस,विवाह दिवस,दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत ,मुंडन आदि विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराए जाएंगे।


0 Comments