जौलखेडा़ क्लस्टर में सांसद खेल महोत्सव हायर सेकेण्डरी स्कूल जौलखेडा़ में आयोजित किया गया। कबड्डी खो-खो लम्बी कूद रस्सा कशी ऊंची कूद पिट्ठू वालीबॉल बैडमिंटन रेस आदि खेलों में जौलखेडा़ संकूल के कुल 591 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नानहीबाई पिरथीलाल डहारे, जिला पंचायत सदस्य कंचन कास्लेकर ,जौलखेडा़ सरपंच श्रीमती पदमा कैलाश देशमुख,सर्रा सरपंच तुलाराम सूर्यवंशी,हेटी सरपंच बबलू देवासे,डिवटिया सरपंच शशिकला गोस्वामी,सेमझिरा सरपंच मोहन पवार , पंच प्रमोद सोनी,पी टी ए अध्यक्ष श्यामकिशोर पाठेकर , जनपद सदस्य दिनेश कसारे,बी ई ओ मुलताई सक्षम बारमाटे ,बी ई ओ पट्टन आशीष शर्मा एवं संकुल प्राचार्य प्रमोद कुमार सागरे ने किया ।
शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी रस्सा कशी और कुर्सी दौड़ में हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने छात्र छात्राओं को खेल गतिविधियों में शामिल होकर स्वास्थ्य सर्वोपरि का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि देश का हर बच्चा और नागरिक स्वस्थ होगा तभी हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत का लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। सांसद जी के मार्गदर्शन में खेलों का आयोजन भावी खेल पीढ़ी को बढ़ावा है।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती नानहीबाई डहारे ने बताया कि आज खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ही हम कई खेलों में विश्व चैंपियन हैं। सांसद खेल महोत्सव भारत की खेल नीति का आधार है जिससे भविष्य में खेल के हुनर सामने आएंगे।
संकुल प्राचार्य प्रमोद कुमार सागरे ने बताया कि फिट युवा विकसित भारत से छात्र छात्राओं को नव प्रेरणा मिल रही है । बच्चे अब मध्यप्रदेश के चैंपियन खिलाड़ी विवेक सागर और क्रांति गौड़ से प्रेरित होकर खेलों में विशेष रूचि ले रहे हैं।
नोडल अधिकारी एस डी एम राजीव कहार सहायक नोडल अधिकारी जनपद सीईओ डी एस मसराम एवं आयोजन प्रभारी बी ई ओ सक्षम बारमाटे ने बड़ी संख्या में खेल उत्सव में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हेमंत विश्वकर्मा ने बताया 29 नवंबर तक मुलताई ब्लाक में खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे । खेल शिक्षक महेश खत्री, रश्मि बाथरे , कामना साबले , पूर्णिमा चौकीकर, खुशबू सागरे अश्विनी विश्वकर्मा, कल्याणी नरवरे भानु सिसोदिया, अजय गायकवाड़ , तुषार उदासी के मार्गदर्शन में खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। उच्च माध्यमिक शिक्षक विनोद दलवी ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया ।मंच संचालन शिक्षक सुशील पौनीकर ने किया।


0 Comments