nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

मुल्ताई *दुकानें सील करने के विरोध में, कांग्रेस मैदान में,, नगर पालिका कर रही मनमानी— अरुण यादव* ( सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन) मुलताई:—सैय्यद हमीद अली.....


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने यह आरोप लगाया है कि, नगर पालिका अपनी मनमानी चला कर बस स्टेशन परिसर में लगी दुकानों को जबरदस्ती सील कर रही है? जिससे व्यापारी जबरन परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका की इस हरकत से नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों का रोश बढ़ता जा रहा है।इसी के तहत मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय यादव,के तत्वाधान मे, कलेक्टर बैतूल के नाम अनुविभागीय अधिकारी  (राजस्व) राजेश कहार को एक ज्ञापन सोपा जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर मनमाना रवैया अपनाने और अवैध रूप से दुकानों को सील करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि, बस स्टैंड परिसर की दुकानों का वार्षिक टैक्स व्यापारी हर व्यक्ति वर्ष में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक नियमित रूप से जमा करते हैं ।इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना ,या नोटिस के कुछ दुकानों को सील कर दिया गया है। कांग्रेस ने इसे मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 164 और 166 का सीधा उल्लंघन करना बताया है?

कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि बकाया वसूली से पहले बिल जारी कर 15 दिन का समय देना अनिवार्य है । साथ ही मांग सूचना पत्र भी दिया जाना चाहिए था। लेकिन इन नियमों को दरकिनार कर दबाव पूर्ण कार्रवाई की गई है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि, इस वित्तीय वर्ष में तीन गुना टैक्स वसूला जा रहा है, जो अनुचित और अवैध है?  टैक्स की रसीद ऑनलाइन जारी करने के बजाय ऑफलाइन दी जा रही है। जिस पर बील पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं । व्यापारियों ने शिकायत की है कि, बड़े हुए टैक्स के बदले मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। कई दुकानों की हालत जर्जर है, छज्जों से प्लास्टर गिर रहा है ,और सफाई पानी तथा रखरखाव की उचित व्यवस्था भी नहीं है । कांग्रेस ने नगर में बढ़ाए गए मकान टैक्स का भी विरोध किया। पार्टी ने आरोप लगाया है कि, वार्डो में सड़क नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त नहीं है। साप्ताहिक  सब्जी बाजार की वसूली को भी जांच का विषय बताया गया है। ज्ञापन  सौंपने वालो में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अधिवक्ता अरुण यादव, संजय यादव, लोकेश यादव, के साथ ,तुषार उदासी, कृष्णा पंडाग्रे ,मयंक पाठक, मिलिंद लाडूकर, संजय पवार ,सहित कई  पीड़ित दुकानदार और व्यापारी मौजूद थे।साथ ही कांग्रेस ने चेतावनी भी दि है कि, यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होती हैं,तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments