nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

** भारत अमेरिका ट्रेड डील एवं भाजपा के मंत्रियों द्वारा अभद्र टिप्पणी के खिलाफ,, कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल के नाम सोपा ज्ञापन मुलताई:—सैय्यद हमीद अली.....


मुलताई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को नगर के बस स्टैंड पर,भाजपा पर अपना आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव के तत्वाधान में, कार्यकर्ताओं ने भारत अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया, और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाने की तैयारी की थी ,परंतु पुलिस ने समय पर रोक दिया । प्रदर्शन के दौरान , पुलिस बल मौके पर तैनात किया था। जैसे ही कार्यकर्ताओं में पुतले में आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने  पानी डालकर बुझा दिया, और पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्य कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच,खींचातानी हुई । पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने  महामहिम राज्यपाल के नाम एक  ज्ञापन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन देने वालों में, कांग्रेसी नेता संजय यादव, सुमित शिवहरे, लोकेश यादव, नितेश साहू, सहित अन्य ने  कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बताया कि, भारत अमेरिका ट्रेड डील को किसानों, छोटे व्यापारियों और देश की कृषि व्यवस्था के लिए हानिकारक बताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि ,यह समझौता छोटे एवं सीमांत किसानों को असमान प्रति स्पर्धा में धकेलेगा,  और इससे बहु राष्ट्रीय कंपनी को लाभ मिलेगा। ज्ञापन में मनरेगा में बदलाव और नाम परिवर्तन को मजदूरों के कानूनी अधिकारों पर प्रहार बताया। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा,  कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पर की गई  अमर्यादित टिप्पणी  की निंदा भी की गई।  भाजपा के मंत्री राजेंद्र शुक्ला और विजय शाह के इस्तीफे  की मांग भी की। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम से नारेबाजी लगाये , कि," जब-जब मोहन यादव डरता है, पुलिस को आगे करता है" भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी,? जैसे नारे  लगाए। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि, कांग्रेस पार्टी भाजपा की जन विरोधी  नीतियों से ,कभी नहीं डरेगी? और इस तरह के आंदोलन आगे भी किए जाएंगे ? कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि,भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ, हमेशा जन आंदोलन आगे भी जारी रहेगा? इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय यादव, नितेश साहू, दुनावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू पवार, प्रहलाद सिंह ठाकुर, सुमित शिवहरे, पिंटू ठाकरे, लोकेश यादव, आशीष सोनी, रितेश शर्मा,  कपिल खंडेलवाल, प्रकाश सेवटकर, जीवन डोंगर दिए, महेश नागले, नपा उपाध्यक्ष शिव माहौरे  आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments