मुलताई समीप ग्राम कुंडई में रविवार रात एक मजदूर, बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। 27 वर्षीय अतुल पुत्र श्रवण पठाडे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई गोपाल के अनुसार अतुल गांव में ही सुरेंद्र करदाते के घर, मजदूरी के लिए जा रहा था। रास्ते में लगे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। इस हादसे में अतुल के हाथ, कंधे, सीना ,पैर, बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने अतुल को तुरंत पांढुर्णा जिला अस्पताल पहुंचाया । डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उसे नागपुर रेफर कर दिया। अतुल का इलाज वर्तमान में नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है ,जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है ?अतुल एक गरीब परिवार से है और मजदूरी करके अपना परिवार का भरण पोषण करता था। इस हादसे के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। महंगे इलाज के चलते परिजनों के सामने खर्च जुटाने और रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है? अतुल के परिजनों ने इलाज के लिए समाज और क्षेत्रवासियों से आर्थिक सहयोग की अपील की है? ग्रामीणों ने भी इस कठिन समय में परिवार की मदद करने का आग्रह किया है।


0 Comments