सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने शनिवार को जिला अस्पताल की रसोई कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुपरवाइजर को निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार भोजन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. घोरे ने भोजन का स्वाद भी चखा, जो संतोषजनक पाया गया। दलिया और सब्जी की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई, वहीं दाल के पतला होने पर उसे गाढ़ा बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा दूध के पतला पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेका कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. रानू वर्मा भी उपस्थित रहीं।
000


0 Comments