जब से मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई को ,पवित्र नगरी घोषित किया गया है। तब से नगर में अवैध कार्यों को प्रतिबंधित किया गया है। परंतु देखा जा रहा है कि, ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई के राजीव गांधी वार्ड, सोनौली रोड पर, धड़ल्ले से सट्टा चलाया जा रहा है? शराब भी बेची जा रही है? रवि नाम का एक एजेंट घर से ही सट्टा पट्टी कांट कर अपने ही सजातीय खाबड़ दिलीप को दे रहा है? बल्कि दोनों मिलकर सोनाली रोड पर सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है?
सूत्र बता रहे हैं कि इसमें इनके और पार्टनर भी है, जो की एक लॉज का मालिक जो कि नेताओं का रसूखदार भी है, इसकी लाज आजकल चलती नहीं है,तो वह यही काम कर रहा है। एक पार्टनर थाना के आसपास क्षेत्र में रहता है। इस प्रकार से एक रिंग बनी है ,और यह पवित्र नगरी में धड़ले से सट्टा चला रहे हैं।लोग बताते हैं कि यह सरेआम कहते हैं कि, कोई हमारा कुछ नहीं कर सकता और निडरता के साथ में मां ताप्ती की पवित्र नगरी में सट्टा कारोबार चला रहे हैं, जिससे मेघनाथ मोहल्ला और सोनौली रोड ,राजीव गांधी वार्ड में अशांति का माहौल बना हुआ है। ओपन टू क्लोज के चक्कर में खाबड़ तो सट्टा चला कर खूब चांदी काट रहे हैं ,परंतु सभ्य समाज पर इसका असर विपरीत बढ़ रहा है। लोग इसके आदी होते जा रहे हैं। इसके कारण वार्ड में प्रतिदिन शाम को लड़ाई झगड़ा और अशांति का माहौल बन रहा है।


0 Comments