nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

न्यायपालिका के आदेश को न करने वाली भाजपा, कांग्रेस को उपदेश न दे --सुमित शिवहरे* मुलताई



नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गणेश साहू के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है की, बाबासाहब के बनाए संविधान को तांक पर रखने वाले भाजपा नेताओं के मुंह से ,बाबा साहब के अपमान की बाते अच्छी नहीं लगती? क्योंकि इन्होने हमेशा ही बाबा साहब और उनके द्वारा बनाए संविधान से खिलवाड़ करने का काम किया है। भाजपा नेता केवल अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए बाबासाहब का नाम लेते है ,लेकिन असल में उनके मन में बाबासाहब एवं देश के संविधान के प्रति कोई सम्मान नहीं है ,ये तो खुद संविधान को मिटाना चाहते हैं? वह संविधान जिसने सबको अधिकार दिए हैं, जिससे देश सुरक्षित है।यह तो उसके दुश्मन बने हैं।नागपुर नाके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि अपने अपने व्यक्तिगत कारणों से नहीं पहुँच पाए। जिसपर भाजपा नेता ओछी राजनीती कर रहे है । भाजपा नेताओं को कांग्रेस के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है? क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा ही संविधान निर्माता बाबासाहब अम्बेडकर द्वारा बनाई गई, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया है? जहाँ एक ओर बाबासाहब ने अपने जीवन को महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया ,वही दूसरी ओर भाजपा सरकार महिला जनप्रतिनधियों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है? जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, उच्च न्यायलय के फैसले के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि को उनके अधिकार से वंचित रखकर न्यायपालिका की अवमानना करने के साथ अपनी तानाशाह मानसिकता का परिचय दे रही है ?

भाजपा नेताओं को तो अपनी सरकार के इस कृत्य के लिए बाबासाहब से माफ़ी मांगनी चाहिए। इसलिए भाजपा नेता कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाए, अपने गिरेबान में झांके तो उचित होगा?

Post a Comment

0 Comments