मुलताई पुलिस को छापेमार करवाई के तहत ,सात आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब का जखीरा जप्त करने में बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मुलताई कस्बा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते हुए कुल *07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 42.54 लीटर अवैध शराब (देशी एवं अंग्रेजी) जप्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹19,520/- है। जप्त सामग्री में 103 पाव देशी शराब एवं 43 बीयर शामिल हैं।
आरोपियों से शराब रखने एवं बेचने के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर सभी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में,
1. पप्पू पिता कालिया सिंह राजपूत, निवासी वलनी।
2. जितेन्द्र उर्फ मोटू पिता अमरलाल पवार, निवासी अंबेडकर वार्ड
3. अजय पिता पंजाबराव संतापे, निवासी बूकाखेड़ी
4. विकास पिता विजय पवार, निवासी कामथ
5. सोनिया पति लक्ष्मण भुमरकर, निवासी कामथ
6. विशाल पिता रमराव बोडखे, निवासी पारडसिंगा
7. रूपराव पिता काष्या चढोकर, निवासी कामथ है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, गजराज, सुशील कुमार धुर्वे, आरक्षक पुष्पा धुर्वे, अरविन्द, नरेन्द्र कुशवाह, प्रिंस, विवेक एवं महिला आरक्षक छाया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments