युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल एवं श्रीराम सेना प्रभात पट्टन के तत्वाधान में ,सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभात पट्टन में रक्तदान रक्त परीक्षण एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अतिथि के रूप में जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ अंकिता सीते, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलादसाहू, युवा साहू समाज सेवा संगठन अध्यक्ष गोपाल साहू, श्री राम सेना अध्यक्ष गुलशन बंजारे, शिविर प्रभारी मयूर बंजारे, डा भोजराज साहू, अश्विन बरई, कमलेश पांडे ने माता कर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मालार्पणकर रक्तदान शिविर का शुभारंभकिया। इस अवसर पर डॉ अंकिता सीते ने कहा कि, रक्त की कोई कीमत नहीं होती रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और इससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है ।अतः नियमित रक्तदान करना चाहिए । रक्तदान से शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने कहा कि, रक्तदान शिविर के माध्यम से साहू समाज के युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि समाज के लोगों को जरूरत पड़ने पर रक्त मिल सके। श्रीराम सेना के अध्यक्ष गुलशन बंजारे ने कहा कि जिला अस्पताल के गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रक्त मिल सके इसलिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी मयूर बंजारे ने कहा कि आज भी रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान करना जरूरी है।गोपाल साहू ने कहा कि समाज के लोगों को रक्त आसानी से मिल सके इसके लिए प्रत्येक 6 माह में एक बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया रक्तदान शिविर में देवेंद्र चौरे, देवेंद्र महाजन ,नवनीत बंजारे,आसिफ मंसूरी ,मनीष सावरकर, दीपांशु पोफले, सुमित अतुलकर, प्रेम नागले, कमलेश पांडे, निलेश पंडोले, सौरभ राउत, डा भोजराज साहू, खुशयाल डाबरे, सुभाषपाटिल, गुलशन बंजारे, हेमराज बनकर, शुभम नायक, राहुल पाल, चेतन बंजारे, पीयूष पाल, वीरेंद्र खन्ना, मयूर बंजारे, सीमित मालवीय, राजा कसारे, अश्विन बरई, डॉ कमल मांझी, दीपक पवार, निलेश पंडोले,विकेश लाडे ,रूपम बारई, निखिल बंजारे ,सूरज नागोसे, मनोज नागोसे, रोशन नागोसे,वेद बंजारे, विनोद मालवीय, शिवम बारई ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया।


0 Comments