वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर प्रारंभ है किस ना किसी कारण से आगजनी की घटनाएं बहुदा हो रही है जिसमें लोगों को इस आपदा का सामना करना पड़ रहा है इसी क्रम में,
दिनांक 29 मई 2026 के शाम को रात्रि में श्री हेमराज पिता विट्ठल जी गायकवाड एवं श्री मोतीराम पिता गणपति जी गायकवाड के मकान भीषण अग्निकांड का शिकार हो गए थे।जलने पर उनका भारी नुकसान हुआ था। पीड़ितों की आर्थिक स्थिति अस्त व्यस्त हो गई थी। इस बात को देखते हुए,वर वधु मंगलम संगठन के लोगों द्वारा,दिनांक 7 जून 2026 को काना खापा (साईखेड़ा थाना) पहुंचकर,पीड़ित परिवारों को ग्यारह हजार रुपए की सहायता राशि दी। इस दौरान डॉक्टर पी. आर. बोड़खे पूर्व विधायक, बी. आर. पाटणकर वर वधू मंगलम ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालक, जगन्नाथ जी पंडाग्रे वरिष्ठ समाज सेवी, डॉ एस. आर. धोटे, एवं सुभाष साबले आदि ने काना खापा पहुंचकर उक्त राशि ( ग्यारह हजार रुपए) की राशि भेंट की। नीरज ठाकरे , डॉ संदीप बरड़े, संजय भुजाड़े, तुलसीराम बारस्कर, गिरीश मगरदे, काना खापा से तुलसीराम धोटे, सरपंच जिन्दू गायकवाड ,आसाराम , गायकवाड, चिन्ध्या गायकवाड, किसना गायकवाड, चंद्रशेखर गायकवाड़, सुरेश करोले, खेड़ी कोर्ट,आदि लोगो ने भी सहयोग राशि दी गई।

0 Comments