समस्त बैतूल जिले में अपराधो और अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी वीरेंद्र जैन, एस . के. सिंह एसडीओपी मुलताई ,तथा पुलिस के तत्वाधान में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि अवैध कार्यों पर अंकुश लगाया जा सके। परंतु देखा जा रहा है कि, शहीदों की नगरी प्रभात पट्टन क्षेत्र में सरेआम जुआ और सट्टे का संचालन किया जा रहा है।
यहां पर सोसायटी के पीछे रहने वाले कमलेश का सट्टा कई सालों से चलता आ रहा है जिसे रोकने वाला कोई नहीं है। यह बात क्षेत्र की सारी जनता जानती है, शिवाय पुलिस के। इसी तरह से क्षेत्र में भैय्यू और उसके साथियों का जुआ क्षेत्र में प्रसिद्ध है, जो कभी बंद नहीं होता।
जन चर्चा है कि इन पर पुलिस विभाग की बड़ी मेहरबानी है,और इसी के सपोर्ट से यहां पर सरेआम जुआ सट्टा चल रहा है। यह स्वयं भी कहते हैं कि, कोई हमारा कुछ नहीं कर सकता हमारी पुलिस से सेटिंग हैं। इसलिए इनका काम कभी बंद नहीं होता। इस तरह से जुआ और सट्टा चलाकर यह लोग तो खूब चांदी काट रहे हैं, परंतु क्षेत्र में गाली गलौज और अशांति का माहौल निर्मित होता है और लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं। क्षेत्र में चोरी और आपराधिक घटनाएं भी हो रही है। उसकी वजह क्षेत्र में चल रहे जुआ सट्टा का कारोबार है। इन्हीं के अनुसार जब स्थानीय पुलिस से उनकी साठगांठ है, तो जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन और उनकी संयुक्त टीम ने यह बात संज्ञान में लेकर, प्रभात पट्टन क्षेत्र में उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। तब ही यह अवैध कारोबार जुआ सट्टा शहीदों की नगरी से बंद हो सकता है।


0 Comments