nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

मुलताई जादू टोने के शक में नाबालिक की हत्या, ग्रामीणों ने लगाया रोड पर जाम, आरोपी को फांसी देने की मांग।

 


मुलताई:---

विकासखंड अंतर्गत ताई खेड़ा गांव में जादू टोने के शक में एक नाबालिक लड़के की हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को बोरी में बंद कर गहरी खाई में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी को सोमवार रात हिरासत में लिया है ,और पूछताछ जारी है। शव देर रात 11:00 बजे बरामद किया गया। थाना  प्रभारी विकास पटेल के अनुसार ताईखेड़ा निवासी अंकुश अहाके  उम्र 12 वर्ष 20 जून से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई, आरोपी ने 20 जून को ही लड़के की हत्या कर दी थी। 

//ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम//

अंकुश की हत्या के विरोध में आज मंगलवार को ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विकास पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर जाम खोलने का प्रयास किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुदामा की हत्या सामान्य नहीं है, बल्कि बलि देने के इरादे से की गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी को कठोर दंड नहीं दिया जाता वह न्याय की मांग करते रहेंगे। पुलिस ने मामले में आरोपी राकेश ऊईके को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि, आरोपी को संदेह था कि, मृतक की मां जादू टोना करती है। उसका मानना था कि इस कारण पिछले लगभग 10 वर्षों से उसके घर संतान नहीं हो पा रही थी। इसी अंधविश्वास के चलते उसने सुदामा को निशाना बनाया । मामले में आरोपी सुदामा पिता मोहन इवनाती फरार है। परिजनों और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी विकास पटेल ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ,और उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधी धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने अंधविश्वास के कारण हुई इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति के मध्य नजर पुलिस बल तैनात कर निगरानी रखी जा रही है। 

शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी विकास पटेल  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताईखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में सघन खोज अभियान चलाया। पुलिस की जांच के दौरान ताई खेड़ा निवासी राकेश ऊईके 36 पर संदेह हुआ जिसे हिरासत में लेकर, पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसे पिछले 10 वर्षों से संतान नहीं हो रही थी, उसे शक था कि मृतक अंकुश की मां जादू टोना जानती है। जिसके कारण उसे संतान सुख नहीं मिल पा रहा है। इसी अंध विश्वास के चलते उसने सुदामा को  निशाना बनाया। 

//शव को बोरी में बंद कर खाई में फेंका//

पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोहे की सरिया से लड़के के सिर पर हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इसके बाद उसने गला दबाकर सुदामा की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक बोरी  में भर लिया ,और ताईखेड़ा क्षेत्र की एक गहरी खाई में फेंक दिया, ताकि घटना का पता ना चल सके। पुलिस टीम ने आरोपी  की निशानदेही पर खाई में बोरी में बंद शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और मामले में हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में कई कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जाच जारी है।

Post a Comment

0 Comments