nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

न.पा.उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे कहा....मतलब निकल गया है तो,पहचानते नहीं....? मुलताई:--- सैय्यद हमीद अली.....

 


ट्रस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद,न.पा.  कांग्रेसी उपाध्यक्ष ने कहा --पवित्र नगरी से छल कपट करने वालो का साथ दे रही हैं, न.पा. अध्यक्ष ।

ताप्ती न्यास (ट्रस्ट)और ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के गठन को लेकर, नगर पालिका परिषद में नए-नए विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद की चाह में भाजपा से कांग्रेस में आई, और पद ग्रहण करने के बाद पुनः भाजपा में चले जाने वाली भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष नीतू सिंह परमार के बयान पर, कांग्रेस के नगर पालिका उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे ने नवनिर्वाचित न.पा.अध्यक्ष नीतू परमार पर  पलटवार करते हुए,ज्ञान के अभाव में बयान बाजी करने और भाजपा नेतृत्व के सामने निष्ठा साबित करने के लिए बिना सोचे समझे बयान देने का आरोप लगाया है।


उपाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि, अध्यक्ष को अभी नगर पालिका के कामकाज की पूरी जानकारी नहीं है? फिर भी वह वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के कार्यों का ब्यौरा मांग रही है। उन्हें याद दिलाया कि, कुछ समय पहले ही अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे से गुहार लगाई थी, और अब कुर्सी मिलने के बाद उन्हें के खिलाफ झूठे आरोप फैला रही है। श्री माहोरे ने नगरपालिका अध्यक्ष को चुनौती दी है कि, वह केंद्रीय मंत्री और सांसद डीडी ऊईके से पूछे, कि वह आज तक पवित्र नगरी में एक भी ट्रेन क्यों नहीं रुकवा सके। साथ ही विधायक से भी मां ताप्ती और पवित्र नगरी के लिए किए गए  विकास कार्यों की जानकारी लें, ताकि जनता भाजपा के इन जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को समझ सके। उन्होंने ताप्ती कारीडोर परियोजना पर भी सवाल उठाए। माहोरे  ने बताया कि, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल और मुलताई से दो-दो बार कारीडोर बनाने की घोषणा की थी, जिसे 3 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह परियोजना अभी तक कागजी कार्रवाई के आगे नहीं बढ़ पाई है। जबकि इसी अवधि में जाम सांवरी में हनुमान लोक बनकर तैयार हो चुका है। मुलताई में ताप्ती कॉरिडोर के नाम पर एक पत्थर तक नहीं लग सका है। उन्होंने  आरोप लगाया कि पिछले 25 वर्षों से भाजपा सरकार में सांसद और विधायक भी भाजपा से होने के बावजूद, मां ताप्ती के साथ हमेशा छल करते  आ रहे हैं, इसी कारण पवित्र नगरी आज भी विकास से वंचित है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार,विधायक - सांसद , तथा भाजपा अध्यक्ष के साथ मिलकर, जनता को गुमराह कर रही है।

Post a Comment

0 Comments