इन दिनों रेलवे फाटक पार सड़क पर बारिश के कारण गढ्ढा होने तथा उसमें पानी भरा रहने के कारण,ठेकेदार ने गिट्टी डाल दी है।परंतु खराब रोड पर डाली गई गिट्टी,आने जाने वालो के लिए,खास कर वाहनों के लिए,जानलेवा साबित हो रही हैं।सुखी गिट्टी में गुजरते वाहन फंस रहे हैं।वाहन गिट्टी में फंसकर किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि, इस तरह ठेकेदार द्वारा मात्र गिट्टी डालकर सड़क और खराब कर दी है, जबकि इस सड़क पर गिट्टी या पत्थर डालकर उस पर मुरूम डालना था, उसके बाद रोलर चलकर अच्छी तरह से सड़क बनाना था। जिससे कि आवागमन सरल बन सके।परंतु आवागमन सरल होने की बजाय सड़क पूरी तरह से खराब जानलेवा हो गई है। जबकि मुलताई से कॉलेज चांदोरा होते हुए,यह सड़क मार्ग,सैकड़ों गांव और खेड़ली बाजार,पवित्र नागदेव मंदिर,बोरधई,नायगांव,सारणी,छिंदवाड़ा,प्रमुख सड़क मार्ग है।यहां से हजारों वाहन गुजरते हैं।
// शीघ्र बने ओवर ब्रिज//
वर्तमान में नगर सीमा से लेकर रेलवे फाटक पार करते हुए यू टर्न लेकर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ है। परंतु काम आधा अधूरा पड़ा है। इस मार्ग पर जाने के लिए ओवर ब्रिज मात्र एक विकल्प है। परंतु ओवर ब्रिज अधूरा रहने से वर्तमान में आना जाना रेलवे फाटक पार करके ही प्रारंभ है। जिससे आवागमन के दौरान आम लोगों को भारी परी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विगत दो दिन पहले बोरधई से एक मरीज को अस्पताल लाते समय फाटक बंद रहने पर, समय पर अस्पताल नहीं पहचने पर उसकी मृत्यु हो गई थी। इस तरह की परेशानी हो रही है, इसलिए आसपास के लोगों ने मांग की है कि, यह ओवर ब्रिज को अति शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे परेशानी से हमेशा के लिए निजात मिल सके।

0 Comments