विगत कई साल से प्रभात पट्टन से सांवली जोड़ तक मार्ग पूरी तरह से बारिश के दौरान जोखिम पूर्ण हो चुका है।इस पर सफर करना अपनी जिंदगी को खतरे में डालना है।इस मार्ग पर लगभग 15 से 20 यात्री बसें, इंदौर भोपाल यात्री बसें चलती है।जो गांव से मुख्य शहरों को जोड़ती हैं।लोग यहां से अपना व्यापार करने इंदौर भोपाल जाते हैं।यात्री भी यहां से बघोंडा होते हुए, बैतूल, भोपाल, इंदौर तक जाते हैं।कई बार बारिश के कारण यह सड़क मार्ग,खराब हो जाने से रुक जाता हैं। और दो दो माह बंद रहता है। जिससे कई गांव का आवागमन रुक जाता हैं। मार्ग बंद रहने से स्कूल के बच्चे समय पर प्रभात पट्टन नहीं पहुंच पाते हैं,और साप्ताहिक बाजार शनिवार को व्यापारी अपनी दुकान लेकर प्रभात पट्टन नहीं आ पाते हैं । गांव वालों की शिकायत पर,तत्कालीन कलेक्टर ने भी इस मार्ग का निरीक्षण किया था। और ग्रामीण और स्कूल के बच्चों को आश्वासन दिया था कि ,इस मार्ग का जल्दी निर्माण किया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों की मांग और बच्चों की परेशानी देखकर भी जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए।हालात जस की तस है। इस पर अब आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का निर्माण कार्य नहीं होता है, तो आने वाले चुनाव में जनप्रतिनिधियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता हैं। 14 किलोमीटर मीटर तक का यह मुख्य सड़क मार्ग का निर्माण ,कई सालों से जर्जर हालत में पड़ा है।लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

0 Comments