nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं परिजनों के बैठने की व्यवस्था,लोग अंदर भीड़ लगते हैं ,या नीचे जमीन पर बैठने को मजबूर है?* *मुलताई*--- सैयद हामिद अली



नगर के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में,मरीज के साथ आए परिजनों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस स्थिति में परिजनों को बैठने के लिए, भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अपने मरीज के साथ आए परिजन या तो अस्पताल के अंदर भीड़ लगाते हैं, या फिर बाहर निकलते हैं, तो बैठक व्यवस्था के अभाव में, या तो वह अपने-अपने वाहनों पर बैठते हैं ,या फिर उन्हें नीचे ही बैठना पड़ता है। जबकि, अस्पताल परिसर में बैठक व्यवस्था की अति आवश्यकता है । 

शासकीय स्तर पर ताप्ती परिक्रमा मार्ग,मंदिर,गार्डन, में ब्रांचेस लगाई गई है। जिस पर लोग बैठते हैं। परंतु अस्पताल परिसर में प्रशाशन द्वारा,  एक ब्रेंच तक नहीं लगाई गई ,जबकि इसकी यहां पर आवश्यकता है ? प्रशासन ने या समाजसेवी संस्थाओं ने,विधायक,सांसद,मंत्री, नगर पालिका प्रसाशन ने इधर ध्यान देकर,अपने मरीज के साथ आए परिजनों के बैठने के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बैठने के लिए उचित व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। मुख्य मार्ग छोड़कर दोनों तरफ कतार से कई ब्रेंच लगानी चाहिए।


//बाहर परिसर में टीन सेट का भी अभाव//

यही नहीं अस्पताल परिसर में पड़ी खाली जगह में, परिजनों के लिए टीन सेट बनानी चाहिए। जिससे कि रात के समय मरीज के परिजन वहां पर आराम कर सके। यह व्यवस्था नहीं होने के कारण परिजन बारिश होने पर सीधे गंदगी सहित, मरीज के साथ अंदर जाते हैं,अस्पताल में भीड़ हो जाती है।अगर टीन सेट की व्यवस्था हो जाए, तो वे बाहर ठहर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments