nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

झिरी शिव धाम तक बने श्रद्धालुओं के लिए पक्की सड़क,श्रीराम सेना ने की मांग। मुलताई/ प्रभातपट्टन:----सैय्यद हमीद अली....

 



इन दिनों बारिश होने से,मुख्य सड़क मार्ग से,शिवधाम झिरी तक लगभग दस किलोमीटर तक की सड़क मार्ग की बदहाली देखते ही बनती है।सड़क  कीचड़ से इतनी सनी है कि, श्रद्धालुओं का चलना मुश्किल हो गया है।जबकि यह झिरी शिव धाम धार्मिक स्थल है,जहां पर आए दिन भक्तों का आना जाना लगा रहता है। परंतु इस रास्ते पर नंगे पैर,पैदल गिरने से संभालते हुए,दर्शन करने जाना मजबूरी है। इस परेशानी को देखते हुए,लोगों ने,समिति ने भी स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख को अवगत कराया गया। पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की परेशानी जस की तस बनी है। वर्तमान में सावन महीने में कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है।यहां कावड़ियों का आना जाना भी है। ऐसे में सड़क की दयनीय और कीचड़ युक्त बदहाली देखकर स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है कि,श्रद्धालु कावड़ लेकर कैसे चल सकेंगे?

मुख्य सड़क मार्ग से शिवधाम झिरी तक की सड़क मार्ग को पक्का बनाने की मांग अश्विन बराई और राम सेना मांग करती हैं कि विधायक चंद्रशेखर देशमुख यह बात संज्ञान में ले,और इसे तत्काल पक्की सड़क बनाए। जिससे कि श्रद्धालुओं और कावड़ियों को झिरी शिव धाम मंदिर पहुंचने में आसानी हो।

Post a Comment

0 Comments