nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

पार्श्व गायक मोहम्मद रफी साहब की 46वीं पुण्यतिथि मनाई। (गीतों के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि) मुलताई: ---सैय्यद हमीद अली....

 


31 जुलाई 2026 शुक्रवार को भारतीय संगीत सिने के पार्श्व गायक मोहम्मद रफी साहब की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत प्रेमियों ने उनके गीत गा कर उन्हें याद किया।प्रति वर्षानुसार इस बार भी जगह जगह संगीत की महफ़िल सजी।इसी क्रम में पत्रकार सैय्यद हमीद अली के निज निवास पर रफी साहब की पुण्य तिथि का आयोजन किया गया।जहां पर नगर के सारे कलाकारों ने,रफी साहब के गीत गा कर उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी।आयोजन की शुरुवात सभी ने रफी साहब के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।प्रथम प्रस्तुति के रूप में सैय्यद हमीद अली द्वारा तुम मुझे यूं,भूला ना पाओगे,गीत गा कर विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ किया।इसके बाद श्री हबीब राज ने ये आशु मेरे दिल की जुबान है,शकूर भाई ने अकेले है,चले आओ,जगदीश पवार ने,परदेशीयो से ना अंखियां मिलाना,अधिवक्ता श्याम सिंह रघुवंशी ने,मुझे इश्क है तुझी से,सुशील पौनी कर सर ने हो आज मौसम,बेइमान है बड़ा,सुनकर शमा बांधा।कार्यक्रम की रूप सज्जा ऑर्केस्ट्रा मेलोडी सिंगर्स के डायरेक्टर मनोज देवकते ने की थी।इस तरह रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हो कर देर रात तक एक से एक सदा बहार नगमों के साथ यह आयोजन चलता रहा।संगीत संयोजन हबीब राज,राजेश सागर,सहित अन्य लोगों का था। अंत में डॉ.सी.एस.नागले के आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments