नगर के पोडार लर्न स्कूल, मुलताई में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ,हेड बॉय एवं हेड गर्ल के चयन हेतु छात्र परिषद चुनाव का आयोजन किया गया।
मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री अरुण यादव द्वारा मतदान कर किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य श्रीमती तन्वी सवाशेरे एवं एडमिन श्री देवेंद्र कुमार शर्मा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसके बाद विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया।
पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान के महत्व, जिम्मेदार नेतृत्व तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए, इसे उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


0 Comments