4 अगस्त 2026 को नगर में,भारतीय सिनेमा के पार्श्व गायक, स्वर्गीय किशोर कुमार गांगुली जी के जन्म तिथि के अवसर पर, नगर के तमाम संगीत प्रेमियों ने उनका जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जगदीश पवार के निवास पर,आर्केस्ट्रा मेलोडी सिंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के तमाम गायक और श्रोता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय किशोर कुमार के छायाचित्र पर सभी कलाकारों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक किशोर कुमार जी के गीतों द्वारा उनकी याद ताजा की गई। इस क्रम में सर्वप्रथम नन्ही बालिका कृतिका पवार द्वारा "फूलों का तारों का, सबका कहना है" गीत से शुरुआत की। इसके बाद हबीब राज द्वारा आंचल के तुझे गीत सुना कर शमा बांधा। शेख शकूर द्वारा दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा, श्याम सिंह रघुवंशी अधिवक्ता ने "मेरे महबूब कयामत होगी," दीपक जैन ने घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं, जगदीश पवार ने "मेरे यार को मिला दे"राजेश सागर ने हमें तुमसे प्यार कितना, हेमंत वाईकर ने, जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं वह दिन, तथा नितेश गुलतकर द्वारा भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये।मंच संचालन पत्रकार सैय्यद हमीद अली ने किया,और बीच बीच में किशोर कुमार से जुड़े रोचक किस्सों की जानकारी दी।इस तरह नाश्ते और चाय की चुस्की के साथ देर रात कार्यक्रम चलता रहा। संगीत संयोजन हबीब राज , राजेश सोनी,मनोज चंदेल,का था।आर्केस्ट्रा रूप सज्जा ऑर्केस्ट्रा डायरेक्टर मनोज देवकते की थी।


0 Comments