nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज,और मराठा समाज संगठन ने दिया ज्ञापन,शिवाजी स्मारक पर तोड़फोड़ करने वालो पर कार्रवाई की मांग। मुलताई:---

 


रविवार दिनांक 9 अगस्त को मंगलवारी बाजार बैतूल रोड पर स्थित,शिवाजी महाराज स्मारक पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़,तथा प्रतिमा को क्षति पहुंचाने के प्रयास करने पर,सोमवार को क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज एवं मराठा संगठन समाज ने एकत्रित होकर, एक रैली निकालते हुए,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को ज्ञापन सौंप कर स्मारक पर तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सोपा।

इससे पहले तमाम लोग मंगलवारी बाजार शिवाजी महाराज स्मारक के पास एकत्र हुए,और वहां से शिवाजी महाराज का अपमान नहीं सहेंगे,," जय शिवाजी जय भवानी" हर हर महादेव ,के नारे लगाते हुए, हो रही तेज बारिश में ही ,तहसील कार्यालय पहुंचे, और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया गया की ,ऐतिहासिक स्थलों को इस प्रकार तोड़फोड़ एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, गंभीर एवं चिंता का विषय है,जो कि शहर के कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े करती है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही शिवाजी महाराज स्मारक की सुरक्षा के लिए, उचित प्रकाश व्यवस्था ,और सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा प्रतिमा को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग भी उठाई गई।इस अवसर पर क्षत्रिय लोणारी समाज के अध्यक्ष नीरज ठाकरे, पूर्व विधायक डॉक्टर पंजाबराव बोडखे ,रवि खाड़े, शिव शंकर मानकर, गेंद राव मांकोडे, श्रीराम पंडाग्रे ,पवन पंडाग्रे ,रिंकू डांगे, टी.आर. बारस्कर, क्षत्रिय मराठा समाज संगठन से ,मनोज देवकते, गुलाब राऊत नरसिंह जाधव, महादेव राऊत, सुनील वानखेडे, सोनू जाधव, विजय मराठा,रमेश गायकवाड,आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments