nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

प्रभात पट्टन क्षेत्र के बाद दुनावा क्षेत्र में, केबल चोरों का आतंक, आधा दर्जन किसानों के बोरवेल केबल चोरी। मुलताई:----



विकासखंड प्रभात पट्टन के 50 से अधिक गांव के केबल चोरी की शिकायत के बाद, अब दुनावा क्षेत्र में केवल मोटर चोरों ने धावा बोला है। शुक्रवार रात ग्राम चिकली कला और कपासिया के आधा दर्जन से ज्यादा, किसानों के खेतों से बोरवेल की महंगी केबल चोरी हो गई है। लगातार हो रही इस चोरी  से नाराज किसानों ने शनिवार को, नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित किसान उत्तम कौशिक, और रवी कौशिक, ने बताया कि, चोर कल रात के अंधेरे में ,खेतों में घुसकर मोटर से जुड़ी केबल काट ले जा रहे हैं । जिससे किसानों को  आर्थिक नुकसान हो रहा है, और फसलों की सिंचाई भी ठप्प गई है। प्रभात पट्टन इलाके में भी हाल ही में केवल चोरी को लेकर किसानों ने थाने का घेराव किया था, परंतु इसके बाद भी केबल  पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिससे किसानों रोष व्याप्त है।


//किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी//

आक्रोशित किसानों ने पुलिस से रात के समय खेतों में  गश्त  बढ़ाने, और चोरो को जल्द पकड़ने की मांग की है?  किसानों का कहना है कि, अगर पुलिस ने जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वह बड़ा आंदोलन करने पर उतारू होंगे। मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि केवल चोरों के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है।  संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है ।  जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 

//कबाड़ियों से भी की जानी चाहिए पूछताछ//

नगर में एक दर्जन से अधिक बड़े कबाड़ियों का फैला हुआ कारोबार है। जहां पर ट्रकों से कबाड़ा नागपुर के लिए भेजा जाता है। पुलिस विभाग ने इन कबाड़ियों पर भी कड़ी नजर रखकर, इनसे पूछताछ करनी चाहिए?  जिससे कि किसानों के खेतों से हो रहे केबल,चोरी का खुलासा हो सके। क्योंकि चोरी का माल चोर किसी न किसी कबाड़ी के दुकान पर, बेचने  जरूर आते होंगे? इन कबाड़ियों से पूछताछ करने पर चोरों का बड़ा खुलासा हो सकता है?

Post a Comment

0 Comments