nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

अल्प समय में ही उखड़ने लगी पेविंग टाइल्स, पार्षद ने लगाये, अधिकारी के संरक्षण में घटिया निर्माण के आरोप मुलताई: --सैय्यद हमीद अली....

 



नगर के शीतला माता मंदिर मार्ग एवं जैन मंदिर मार्ग पर लगी पेविंग टाइल्स, अल्प समय में ही उखड़ने लगी है। इस पर विवेकान्द वार्ड की पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने नाराजगी जताते हुए, नगरपालिका के अधिकारीयों पर ठेकेदारों से सांठ गाँठ कर नगर में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराने के आरोप लगाए है। नगरपालिका के व्हाट्सअप ग्रुप में दोनों मार्गो पर उखड़ी पेविंग टाइल्स की फोटो शेयर कर घटिया निर्माण कार्यों की शिकायत की है। पार्षद अंजलि शिवहरे ने बताया की नगर में नगरपालिका द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में, जनप्रतिनिधियों द्वारा घटिया निर्माण कार्यों की शिकायतों पर ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण नपा अधिकारीयों से सांठ - गाँठ कर ठेकेदारों द्वारा बेखौफ़ होकर गुणवत्ताहीन कार्य किए जा रहे है। कुछ महीने पहले शीतला माता मंदिर एवं जैन मंदिर मार्ग पर लगी पेविंग टाइल्स उखड़ने की शिकायत के बावजूद नपा के अधिकारी सडक की मरम्मत पर ध्यान नहीं दें रहे है।


// कुछ समय पहले बनी सीमेंट सड़के भी हुई ख़राब//


 - नगरपालिका द्वारा नगर के वार्डों में विभिन्न योजनाओं में बनी सीमेंट सड़के पहली बारिश भी नहीं झेल पाई ,और सड़को की सतह से सीमेंट गायब हो गया है? जिसके कारण कुछ समय पहले बनी सड़के जगह जगह से उखड़ने लगी है। पार्षद अंजलि शिवहरे ने नगरपालिका अध्यक्ष से गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों पर ठेकेदार का भुगतान रोककर अधिकारीयों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments