nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत, आठ गंभीर घायल, बैतूल मुलताई फोरलेन पर हुई दुर्घटना। मुलताई:---



मुलताई बैतूल फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीतू ढाबे के पास, एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के खरपच्चर  उड़ गए। मौके पर ही पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार तड़के 3:30 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कार में सभी श्रद्धालु थे, जो नागपुर (महाराष्ट्र) के पास बूटीबोरी कोल माइंस एरिया के रहने वाले हैं। यह लोग सीहोर के कुबेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई कि नींद की झपकी आने के कारण कार ,ड्राइवर सड़क किनारे खड़े ट्रक नहीं देख पाया, और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी । मृतकों की पहचान 40 वर्षीय छाया राउत, 42 वर्षी दीपक राउत, और प्रभा करदाते 48 के रूप में हुई है। छाया और दीपक पति-पत्नी थे। प्रभा करदाते के बेटे कुणाल करदाते ने बताया, मां ने मन्नत मांगी थी, इसके चलते वह सीहोर जा रहे थे वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के बाद उनके साथ कावड़ उठाने वाली थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 

//ड्राइवर सहित आठ लोग घायल नागपुर रेफर//

उक्त हादसे में कार ड्राइवर सहित आठ लोग घायल है। जिनमें बच्चे भी शामिल है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और    घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया । प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

घायलों में 

(1) नैतिक पिता उपेंद्र गांधीवार उम्र 10 वर्ष ,

(2)उज्जवला पति मोहन उम्र 45 वर्ष,(3) निता पिता अनिल उम्र 25 वर्ष, (4) अनुष्का पिता उपेंद्र उम्र 18 वर्ष ,(5) संगीता एकनाथ, (6) शंभू पिता नंदन,(7) प्रज्वल पिता दीपक,(8) सौरभ पिता नंद किशोर चंदे उम्र 30 वर्ष( ड्राइवर) इतने लोगों को नागपुर अस्पताल रेफर किया गया है। 

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक हादसे की जोरदार आवाज सुनकर जब सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो,देखा कार के बीच वाली सीट पर बैठे दो लोगों की मौत हो चुकी थी।  कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया था। आगे की सीट पीछे चली गई थी, जबकि छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था।


Post a Comment

0 Comments