nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

बारिश के बीच हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व। मुलताई:---


बुधवार को समस्त मुस्लिम समुदाय के लोगो ने इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन, उत्सव बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर सुभाष वार्ड नूरानी मस्जिद के मौलाना अयाज रज़ा के सानिध्य में विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें समाज के हर उम्र के लोग शामिल थे। जुलूस नूरानी मस्जिद से निकल गया। जुलूस में छोटे बच्चे, नौजवान साथी, एवं बुजुर्ग नए परिधान पहन और हाथ में इस्लामिक झंडे लिए हुए,सरकार की आमद मरहब्बा,जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस नगर के बस स्टैंड पर रुका वहां से नगर के मध्य से गुजरने वाली मुख्य सड़क से होता हुआ ,जय स्तंभ चौक, फवारा चौक जामा मस्जिद चौक होता हुआ नागपुर नाका नंबर एक अंबेडकर चौक पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने स्टॉल लगाकर जुलूस का भव्य स्वागत कर चाय नाश्ते आदि की व्यवस्था की थी। वहां से अपने रूट के अनुसार अंजुमन हाल,गांधी चौक होता हुआ, मासोद रोड होता, हुआ पुनः अपने स्थान पर लौटा। इस दौरान हो रही बारिश में भी लोगों का उत्साह बना रहा। इसी बीच पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था चुस्त और सजग देखी गई। इस तरह से नगर में मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन नबी का पर्व, शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए, अमन और शांति के साथ मनाया। हिंदू भाइयों ने भी अपने मुस्लिम भाइयों को ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर शुभकामनाएं संदेश भेजें।

Post a Comment

0 Comments