nad

खबरें

 खबरें 
Loading...
Breaking News
Loading...
विशेष सूचना >>>   समाचार  एवं सूचना के लिए संपर्क करें >>> WHATSAPP NO. 8962466425  पर भेजें !   हमारे समाचार / वेबसाइट से अगर आपको कोई शिकायत या सुझाव हो तो संपर्क करें MOL 8962466425   NBT को आवश्यकता है प्रतिनिधियों की जो समाचार एकत्रित कर जन समस्या को उठाना चाहते हैं संपर्क करें WHATSAPP NO. 8962466425

ha

मुलताई में पदस्थ सीएमओ वीरेंद्र तिवारी की सेवाएं बर्खास्त कर, गिरफ्तार करने, कांग्रेस ने की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन। मुलताई:--सैय्यद हमीद अली,,

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुलताई वीरेंद्र तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कलेक्टर बैतूल के नाम एक ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि, मुलताई नगर पालिका में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन में बताया गया है कि, सीएमओ द्वारा भिंड में भारी भ्रष्टाचार किया गया था,भ्रष्टाचार करने पर उनकी एफ आई आर दर्ज कराई गई थी और मामला चल रहा है। उसके बाद वह अपना तबादला करवा कर बैतूल जिले की मुलताई में पदस्थ है। और यहां पर भी वे भारी  वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त है। उनके द्वारा किए गए कार्य हर समाचारों की सुर्खियों में आए दिन प्रकाशित हो रहे हैं। इसलिए नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे के तत्वाधान में, समस्त कार्यकर्ता गण तहसील कार्यालय  पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए ,सीएमओ  के कार्य प्रणाली की जांच कर, उनकी गिरफ्तारी कर,  उनकी सेवाओं को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने बताया कि, मुलताई नगर पालिका में पदस्थ रहते हुए वीरेंद्र तिवारी के पूरे कार्यकाल में किए गए सभी निर्माण कार्यों एवं भुगतानों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच विशेष ऑडिट के द्वारा कराई जाए। जांच में यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमिताएं, फर्जी भुगतान, अथवा शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो संबंधी दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई एवं राशि की वसूली की जानी चाहिए? इस बात को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित शिवहरे सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर, अनुविभागीय राजस्व के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर यह मांग की है?  इस अवसर पर  नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित, राहुल सिवारे, आशीष सोनी, राजेश बारंगे, शुभम खंडेलवाल, लोकेश रवि यादव, महावीर परिहार,  अविनाश शर्मा ,रितेश शर्मा, युवराज, वंदना साहू, रविंद्र पंडोले, अंजलि शिवहरे, कमल सोनी, हर्षित बाजपेई, नितेश साहू, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments